सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Featured post

चोपड़ा में भीष्ण आगलगी में चार घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

चाय श्रमिक संगठन और प्रयत्न संस्था ने कोविड मरीजों के लिए 1 महीने के पौष्टिक भोजन का व्यवस्था किया।

चाय श्रमिक संगठन और प्रयत्न संस्था ने कोविड मरीजों के लिए 1 महीने के पौष्टिक भोजन का  व्यवस्था किया। 
जलपाईगुड़ी , मटेली १२-०६-२०२१ , डूवर्स तक 






आज कम्युनिटी किचन की शुरुआत उत्तर बंगाल चाय श्रमिक संगठन और प्रयत्न संस्था  की ओर से की गयी ।

इस किचन का मुख्य उद्देश्य  चाय बागान के कोविड मरीजों तक खाना पहुंचाना है। 

इसी के तहत आज पश्चिम बंगाल, जलपाईगुड़ी जिला के मटेली प्रखंड में 2 चाय बागान बोड़ोदिघी और नागाइसूरी चाय बागान में जो एक महीने तक हर सुबह ओर शाम बोड़ोदिघी ,मटेली, चलौनी और नागईसुरी चाय बगानों के कोविड मरीजों को अंडे, दूध, केला, सब्जी का सूप और चना उपलब्ध कराएंगे।

यह किचन Helping hands charitable trust  और Bombay Sarvodaya friendship center के सहयोग से किया गया। 

इस कार्यक्रम का प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए मदद किया है डॉ.जॉयप्रफुल लकड़ा, (यूबीसीएसएस, प्रयत्न ) क्रिस्टी नाग पीएचडी रिसर्च टीआईएसएस मुंबई, अनिल हेब्बार, मुंबई एडवोकेट लारा जेसानी मुंबई से इन सभो  के मदद से  इस कार्यक्रम का सफलता पूर्वक शुरू किया गया। 



कार्यक्रम में  उत्तर बंगाल चाय श्रमिक संगठन के अध्यक्ष क्रिश्चनं खड़िया ने भी भाग लिया, साथ ही 

किरण उराँव प्रयत्न , जयदीप महली यूबीसीएसएस, आंचल बारा प्रयत्न, नेहा कुजूर, अनामिका बारा ,इशिका कुजूर,

बोड़ोदिघी से कार्तिक मांझी (उत्तर बंगाल चाय श्रमिक संगठन), दामु मुर्मू (उत्तर बंगाल चाय श्रमिक संगठन)

आदि लोगो ने भी सहयोग किया। 


इस पहल से विशेष करके बैगनी क्षेत्र के लोगो के लिए बहुत ही लाभदायक होगी क्यूंकि यहाँ उत्तर बंगाल के जितने भी बागान के वह कार्य करने वाले श्रमिको की आर्थिक स्थिति ख़राब है जिस कारन से कोई भी व्यक्ति खुद से पौष्टिक आहार लेने में असमर्थ है ऐसे में अगर कोई मदद के लिए हाथ बढ़ाये तो यंहा के लोगो के लिए खुसही की बात होगी। 


विस्तृत जानकारी के लिए देखे ये रिपोर्ट -

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट