Ad Space

Responsive Advertisement

यह ब्लॉग खोजें

Home » , , » कोलकाता में सूटकेस में शव बरामद होने से सनसनी

कोलकाता में सूटकेस में शव बरामद होने से सनसनी

कोलकाता में सूटकेस में शव बरामद होने से सनसनी 


कोलकाता : राजधानी कोलकाता के  न्यूटाउन इलाके में शनिवार सुबह सूटकेस में शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले धर्मतला पचुरिया में एक छोटी नहर में लाल सूटकेस पड़ा देखा। तत्काल इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई।  खबर मिलते ही टेक्नो सिटी थाने की पुलिस मौके पर आई और सूटकेस का ताला खोलकर देखा तो उसमें एक व्यक्ति का शव मिला।



 मृतक की उम्र 50 से 52 साल के बीच होने का अनुमान है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच शुरू हो गई है, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद व्यक्ति का नाम क्या है और उसकी मौत कैसे हुई। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि उसे किसी ने मारकर यहां छोड़ दिया है। बहरहाल, आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सूटकेस में इस शव की बरामदगी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

Share this article :

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any suggestion or News Please let us know

 
Support : Creating Website | Johny Template | Maskolis | Johny Portal | Johny Magazine | Johny News | Johny Demosite
Copyright © 2011. PRIME SADRI - All Rights Reserved
Template Modify by Creating Website Inspired Wordpress Hack
Proudly powered by Blogger