सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Featured post

चोपड़ा में भीष्ण आगलगी में चार घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

बंगाल: अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से बंगाल पुलिस की पूछताछ, चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने का है आरोप

 

अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान उनके विवादास्पद भाषण को लेकर कोलकाता पुलिस आज उनसे पूछताछ कर रही है। भाजपा में शामिल होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था कि वो गरीबों की लड़ाई लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति नहीं, मनुष्य नीति करता हूं। 7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा का दामन थामा था। भाजपा में शामिल होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि वे कोबरा हैं। इस बयान के सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया।

 

मिथुन चक्रवर्ती का है आज जन्मदिन

सोशल मीडिया पर लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कोलकाता पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुलिस उनके द्वारा दिए गए बयान को लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस उनपर कार्रवाई भी कर सकती है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट