Ad Space

Responsive Advertisement

यह ब्लॉग खोजें

Home » , » आखिरकार 6 सालो से बंद बागराकोट चाय बागान खुल गया ।

आखिरकार 6 सालो से बंद बागराकोट चाय बागान खुल गया ।

  

मालबाजार (१ जुलाई २०२१ )  - उत्तर बंगाल डूवर्स क्षेत्र के मालबाजार प्रखंड के लगभग 6 वर्षो से बंद बागराकोट चाय बागान काफी संघर्ष व बैठकों के दौर के बाद आखिर गुरुवार को खुल गया । बागराकोट चाय बागान पिछले 2014 से बंद था इसके पहले यह डंकन गोएंका ग्रुप्स ऑफ़ कम्पनी के हाथो चल रहा था। अब मैरिक्को कंपनी द्वारा 1 जुलाई 2021 को बागराकोट चाय बागान को खोला गया। आदिवासी कल्याण विकास व पिछड़े वर्ग के मंत्री बूलूचिक बड़ाईक ने फीता काटकर बागान को खोला। इस मौके पर मंत्री के साथ अलीपुरद्वार जिला का सांसद जॉन बारला, बागान मालिक सुरजीत बक्शी सहित अन्य महानुभाव मंच पर उपस्थित थें। 


सुबह से  चाय बागान  खोलने को लेकर श्रमिक वर्गो में काफी हर्षोल्लास देखा गया । बारिश को नजरअंदाज कर  स्थानीय चाय श्रमिक अपनें मालिक का एक झलक पाने के लिये सुबह से ही इंतजार में बैठे थें  ।  



मंत्री बूलू चिक बराइक ने बताया की बागराकोट चाय बागान के श्रमिकों को सपना पूरा हुआ, लंबे समय से बागान खोलने का मांग किया जा रहा । ममता बनर्जी के निर्देश पर बंद चाय बागान को खोला गया आगामी दिनों में डुआर्स के अन्य बंद चाय बागान भी एक एक कर खुलेगी । 


अलीपुरद्वार के सांसद जॉन बारला ने कहा की आज बहुत खुशी का दिन है , बागान खुलने के साथ हि बक्शी साहेब ने चाय श्रमिकों को छाता प्रदान किया ।



और पढ़े -डूवर्स क्षेत्र में नये -नये पर्यटक उद्योग खोलने की जरुरत है - इंद्रनील सेन (पश्चिम बंगाल राज्य पर्यटक मंत्री )



चाय  बागान मालिक सुरजीत बक्शी ने  कहा की श्रमिकों के हित के लिये ही चाय बागान खोला गया है । एक जुलाई से  मेसर्स सम्मेलन  टी अंड बेवोरेजेर्स  प्राइवेट लिमिटेड के नियम  कानून के अधीन चाय बागान में कार्य शुरू हो गया है । 


यह भी पढ़े - बंगाल: अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से बंगाल पुलिस की पूछताछ


गौरतलब है की 2014 साल में डंकनस कंपनी 1400 स्थाई श्रमिकों को निराशा में छोड़कर चली गयी थी । तब से चाय श्रमिकों की जिन्दगी परेशानियों से गुजर रही थी ।
लेकिन अब स्थानीय वासियो में ख़ुशी की लहर छायी दिख रही है। 



पूरी खबर के लिए देखे - 

Share this article :

1 comments:

Aj Ar. Oraon ने कहा…

thank you dada dooars kar pura news dewek le

एक टिप्पणी भेजें

If you have any suggestion or News Please let us know

 
Support : Creating Website | Johny Template | Maskolis | Johny Portal | Johny Magazine | Johny News | Johny Demosite
Copyright © 2011. PRIME SADRI - All Rights Reserved
Template Modify by Creating Website Inspired Wordpress Hack
Proudly powered by Blogger