Ad Space

Responsive Advertisement

यह ब्लॉग खोजें

अखिल भारतीय आदिवासी मुक्ति मोर्चा का निर्माण

मंगलवार, 24 जनवरी 2023

 Binnaguri/Jalpaiguri- आज दिनांक 23/01/2023 को अखिल भारतीय आदिवासी मुक्ति मोर्चा (All India Adivasi Liberation Front) का बिन्नागुड़ी में बैठकी हुई I इस बैठकी में डूअर्स - तराई के अगुआगण उपस्थित थे. आज की बैठकी में 40 सदस्य समिति (Committee) गठन हुई. साथ ही संगठन को बढ़ने और आदिवासी समाज का विकाश और मानगो  के उप्पर चर्चा हुई. आने वाले दिनों में समिति द्वारा संगठन को फ़ैलाने के उप्पर रणनीति बनायीं जायगी. बैठकी में उपस्थित से डॉ. जॉय प्रफ्फुल लकड़ा, हेमंत कुजूर, मानीता महली, राज चिक बड़ाइक, अभय Oraon, हेमंत खलखो, क्रिस्टी, अमन जोगी, अमिता चिक बड़ाइक, खुसबू लकड़ा, निकी खाड़िया, बिरसी Oraon, बसंती Oraon, रमिता Oraon, देवराज कुजूर, सौरभ कुजूर, राज Oraon, सालिग्राम और बहुत सरे अगुवागन.



Continue Reading | comments

रविवार की सुबह डुआर्स के मालबाजार शहर के व्यापारिक केंद्रों में से एक बीडीओ कार्यालय से सटे वार्ड नंबर 6 में राज्य सड़क के बगल में दो घंटे की आग में 5 दुकानें खाक हो गईं।

रविवार, 22 जनवरी 2023


मालबाजार : रविवार की सुबह डुआर्स के मालबाजार शहर के व्यापारिक केंद्रों में से एक बीडीओ कार्यालय से सटे वार्ड नंबर 6 में राज्य सड़क के बगल में दो घंटे की आग में 5 दुकानें खाक हो गईं। मालबाजार दमकल की गाडिय़ों व कर्मियों ने आग पर काबू पाया। 

बताया जाता है कि सुबह करीब 5 बजे दुकान में आग लग गई। लकड़ी से बने कपड़े और मोबाइल की दुकान होने के कारण आग तेजी से फैली।  एक-एक कर मनोज प्रसाद, गणेश साह, रामेश्वर पंडित, पारश साह सहित 5 दुकानें जलकर राख हो गईं।  सुबह-सुबह कुछ यात्रियों और एक टोटो चालक ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सुचित किया।
दुकानदार मनोज प्रसाद ने कहा, मैं सुबह घर में सो रहा था।  एक ने मुझे बताया कि मेरे घर में आग लगी है।  जल्दी आओ और देखो कि तब तक सब कुछ खत्म हो चुका है। खबर मिलते ही माल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राबिन थापा और पुलिस कर्मी, माल नगरपालिका अध्यक्ष स्वपन साहा और अन्य लोग मौके पर पहुंचे।


एसडीपीओ-श्री थापा ने बताया कि यह घटना एक टोटो चालक के ध्यान में आई। उसने पुलिस को सूचना दी।  पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।  कोई दुर्घटना न हो इसके लिए पुलिस राष्ट्रीय मार्ग पर यातायात नियंत्रित कर रही है।  सामान क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन किसी की जान नहीं गई। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।



अध्यक्ष स्वपन साहा ने कहा कि कारोबारियों का काफी नुकसान हुआ है।  हम उनके साथ हैं।  आग कैसे लगी इसकी जांच की जाएगी।  मालबाजार में बीडीओ कार्यालय से सटा इलाका वर्तमान में शहर के व्यापारिक केंद्रों में से एक है।  लाइन के किनारे फास्ट फूड, मोबाइल फोन, कपड़े की दुकानें हैं।  लॉज और अन्य कार्यालय हैं।  रात को सभी दुकानदार दुकान बंद कर घर चले जाते हैं।
Continue Reading | comments

मुजनाई चाय बगान क्षेत्र मे डंपिंग ग्राउंड न हो इसलिए, प्रखंड विकास अधिकारी को ज्ञापन पत्र।

बुधवार, 11 जनवरी 2023

 मुजनाई चाय बगान क्षेत्र मे डंपिंग ग्राउंड न हो इसलिए, प्रखंड विकास अधिकारी को ज्ञापन पत्र।



अलीपुरद्वार/पश्चिम बंगाल: मदारीहाट प्रखंड विकास कार्यालय की ओर से मुजनाई चाय बगान मे "सोलिड वेस्ट मेनेजमेंट" के लिए डंपिंग ग्राउंड बनाने की तैयारी चल रही है, वहीं दुसरी ओर मुजनाई चाय बगान के निवासी डंपिंग ग्राउंड होने से नाखुश है।

स्थानीय निवासीयो का कहना है कि यहाँ ग्रामीण क्षेत्र के आस-पास डंपिंग ग्राउंड होने से यहाँ के लोगो को कई बीमारीयों का खतरा है क्यों कि यहाँ कई अस्पताल से भी कुड़ा और कर्कट आयेंगे जिससे प्रदूषण का खतरा काफी ज्यादा है।




उन्होने कहा कि यह सोलिड वेस्ट मेनेजमेंट गाँव से कहीं दूर अलग क्षेत्र मे बनाया जाये।

इन्ही मांगो को लेकर मुजनाई वासियो ने मदारीहाट प्रखंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

दुसरी ओर प्रखंड विकास अधिकारी ने इस मेनेजमेंट से कोई हानी न होने की बात कहते हुए आश्वासन दिया।




See Video:- 



Continue Reading | comments

आलोर अभियात्री नाम की एक स्वयंसेवी संस्था चाय श्रमिकों को सेवा प्रदान करने के लिये आगे आयी।

मंगलवार, 10 जनवरी 2023

9 जनवरी 2023, मालबाजार/ प•ब• - जलपाईगुड़ी जिला के क्रांति प्रखंड कैलाशपुर चाय बागान के सउतालपुर चाय बागान में मैनागुड़ी आलोर अभियात्री नाम की एक स्वयंसेवी संस्था चाय श्रमिकों को सेवा प्रदान करने के लिये आगे आयी। संस्था के तरफ़ से चाय बागान में 100 से अधिक श्रमिकों को सर्दी के कपड़े बांटे। 

 संस्था की ओर से सुमिता दास ने कहा हम हर साल जिले के विभिन्न हिस्सों में जरूरतमंद लोगों को जितना संभव हो सके सर्दियों के कपड़े वितरित करतें हैं । स्थानीय चाय बागान के कर्मचारी जगन्नाथ अधिकारी ने मैनागुड़ी आलो अभियात्री का इस पहल को सराहना किया । उन्होंने क्षेत्र में चाय बागान के श्रमिकों को सर्दियों के कपड़े देने के लिए संगठन को धन्यवाद दिया। इस मौके पर संस्था की ओर से पिंटू सेन एवं प्रमुख समाजसेवी जग नाथ अधिकारी, अहसन हबीब, सेलुकास सलीम, अनिर्बन सरकार, दीपक भौमिक, मुमताज बेगम, फिरोज खान आदि मौजूद रहे। चाय श्रमिक सर्दियों के कपड़े पाकर बेहद खुश दिखें ।
Continue Reading | comments

जलपाईगुड़ी जिला के सुपर स्पेशलिटी हस्पताल के एक एम्बुलेंस चालक द्वारा मृतक परिवार के साथ शव ले जाने पर सौदेबाजी।

5 जनवरी 2023, जलपाईगुड़ी/पश्चिम बंगाल: जलपाईगुड़ी जिला के सुपर स्पेशलिटी हस्पताल के एक एम्बुलेंस चालक द्वारा मृतक परिवार के साथ शव ले जाने पर सौदेबाजी। 

एंबुलेंस चालक ने कहा कि शव को शव वाहन में ले जाना है तो 3000 रुपये देने होंगे।  
लेकिन मृतक के परिवार वालो के पास इतने पैसे तो थे नही की एम्बुलेंस चालक को दे पाते इसलिए 
मृतक के परिवार वालो ने 900 रुपये से लेकर 1200 रुपये देने की बात कही लेकिन एंबुलेंस चालक बिल्कुल भी नहीं माना।  

और अगर 3000/- रुपये का रकम नही मिला तो एंबुलेंस चालक जलपाईगुड़ी जिले के अंतर्गत क्रांति नामक मृतक के गाँव में मृत परिवार को पहुंचाने के लिए  तैयार नहीं हुआ। 

कोई और रास्ता न पाकर बेटे ने अपने बूढ़े पिता के साथ अपनी माँ के शव को अपनी बाँह में लेकर जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से रवाना हो गया अपने घर के लिए।

बेटे के कंधे पर मृत माँ का सिर और पैरो का भाग मृत महिला के पति के कंधे पे। 

यह दोनों चल पड़े लगभग 50 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर ताकि अपनी मां  का अंतिम संस्कार और क्रिया कर्म अपने ही गांव ले जाकर कर सके। 

जलपाईगुड़ी अस्पताल से क्रांति की दूरी करीब पचास किलोमीटर है।

सुबह  करीब 10.30 बजे शव ले जाने के इस भयानक मंजर से कई लोग अचंभित हो गए हैं । 

हालांकि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नि:शुल्क सेवाएं मिलने की व्यवस्था है, लेकिन प्रबंधन पर सवाल उठते रहे हैं। 
आम लोगो काभी आरोप है कि इस अस्पताल मे ऐसी घटनाए आये दिन घटती रहती है। 
अस्पताल के भीतर निजी एंबुलेंस लेकर जाने भी नही देते।
ऐसी धांधली को बंद करने की मांग की लोगो ने।
इसके साथ ही इन्सान को शर्मसार करने वाली इस घटना का पद्मभूषण से सम्मानित एम्बुलेंस दादा (करिमुल हक )ने भी खुब निंदा की।




Continue Reading | comments

अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहा है एक चाय बगान श्रमिक।

शुक्रवार, 20 अगस्त 2021

 



जलपाईगुड़ी , नागराकाटा :  पिछ्ले 13 अगस्त  2021 शुक्रवार के दिन से अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहा है एक श्रमिक।

घटना है उत्तर बंगाल डुवर्स क्षेत्र के नागराकाटा चाय बगान का जहाँ एक आदिवासी बगान श्रमिक जिसका नाम है टोडरमल खालखो है। टोडरमल खालखो 13 अगस्त के दिन से ही चाय बगान फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठा है। इसकी खबर मिलते ही डुवर्स तक की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और टोडरमल खालखो से बात किया। 

आखिरकार 6 सालो से बंद बागराकोट चाय बागान खुल गया ।

चाय श्रमिक टोडरमल खालखो का कहना है कि "जब बगान प्रबंधक और किसी अन्य श्रमिक के बीच लड़ाई हो रही थी तब मै झगड़े को मिटाने के लिए उनके बीच गया था लेकिन बगान प्रबंधक ने सारा इल्जाम मुझपर थोप दिया और मेरे ऊपर केश दर्ज किया गया साथ ही मुझको पिछ्ले 8 महीने से चार्जशीट पर बिठाया गया था। फिर अचानक से कुछ दिनो पहले प्रबंधक की ओर से मुझे बुलाया गया और उन्होंने कहा कि तुम्हे काम से बर्खास्त कर दिया गया है और साथ ही बगान के तरफ दिया गया घर अब खाली करना पड़ेगा।"

साथ ही टोडरमल ने यह भी कहा कि जिस घर मे मेरे बाप दादाओ ने अपनी जिन्दगी गुजारी जहाँ मेरा जन्म हुआ वह घर मै कैसे छोड़कर जा सकता हूँ?  आखिर मै जाऊँ भी तो कहाँ?

इसलिए मैने अपने हक और अधिकार के लिए यह कदम उठाया और मै शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन कर रहा हूँ। 



आप को बताते चले कि जब यह खबर लोगो तक पहुँची कि एक चाय बगान श्रमिक इस तरह से अकेले धरना-प्रदर्शन कर रहा है और उसके साथ कोई नही है तो उत्तर बंगाल क्षेत्र के कई संगठन एक साथ मिलकर उनकी मदद करने को धरना स्थल मे पहुँचे। 

संगठनो मे से कुछ का नाम इस प्रकार था जैसे - उत्तर बंगाल चाय श्रमिक संगठन, डुवर्स नारी संगठन (वुमन फोरम), उलगुलान भारत आदिवासी एकता मंच, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद और तराई डुवर्स महिला वेलफेयर सोसायटी आदि।

आधार कार्ड मे गड़बड़ी के कारण काम से बैठाया गया 15 चाय श्रमिको को।

उनके जोरदार आंदोलन को देखते हुए बिते 19 अगस्त को श्रमिक आयोग द्वारा एक तत्कालिक बैठक बुलाई गई जिसमे नागराकाटा चाय बगान प्रबंधक और श्रमिक टोडरमल खालखो दोनो पक्षो से प्रतिनिधि गण उपस्थित हुए। 

दोनो पक्षो की बाते सुनने के बाद आयोग ने सात दिनो का समय मांगा ताकी मामले की जांच अच्छी तरह से हो सके और सुनवाई भी की जा सके।

तब तक आयोग ने टोडरमल खालखो को शान्ति बनाये रखने और धरना-प्रदर्शन न करने का आदेश दिया है।


Continue Reading | comments

आधार कार्ड मे गड़बड़ी के कारण काम से बैठाया गया 15 चाय श्रमिको को।

शुक्रवार, 30 जुलाई 2021


इन दिनों में आधार कार्ड और आधार में नाम सुधरने को लेकर काफी साडी समस्याएँ देखने को मिल रही है।  हाल यह है की आम जनता में परेशानी का सिलसिला जारी है।  कभी नया आधार कार्ड बनवाने के लिए या फिर अधार कार्ड में हुए नमो के गलतियों को सुधरने के लिए हज़ारो का खर्च हो जाता है।  फ़िलहाल आधार कार्ड का समस्या इतना गंभीर है की बहुत से ऐसे फर्जी आधार बनाने वाले उठ खड़े हुए है।  


इन सभो के बिच में भी चाय बागान प्रबंधको द्वारा श्रमिकों को कोई रहत नहीं एक तरफ तो श्रमिकगण काम पैसे में भी अपने परिवार का पालन पोषण करने को किसी भी हालत में भी काम पर पहुँच ही जाते है।  फिर भी बागान प्रबंधको को यह परेशान लोग नज़र नहीं आ रहे है। 


उत्तर बंगाल डूवर्स क्षेत्र के नागराकाटा चाय बागान श्रमिकों ने आज बागमन प्रबंधक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। 

आरोप है की प्रबंधक ने लगभग १५ श्रमिकों को बिना किसी नोटिस के काम पर न आने को कहा, जिससे लोग काफी नाराज हो कर विरोध किया।  श्रमिकों ने कहा कि जब तक चार्जशीट में बैठाये गए उन श्रमिकों को काम पर नहीं बुलाया जाएगा ता बी तक हमारा आंदोलन जारी रहेगी। 


आखिरकार 6 सालो से बंद बागराकोट चाय बागान खुल गया ।


देखिये यह पूरी रिपोर्ट -

Continue Reading | comments

Sport

Subscribe Us

Entertainment

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

World News

Responsive Advertisement
All content on this web page is © 2023 Prime Sadri. All rights reserved. . Blogger द्वारा संचालित.

लेबल

Contact form

नाम

ईमेल *

संदेश *

Archive

यह ब्लॉग खोजें

Archive

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
image

Categories

OTHER POST

Popular Posts

 
Support : Creating Website | Johny Template | Maskolis | Johny Portal | Johny Magazine | Johny News | Johny Demosite
Copyright © 2011. PRIME SADRI - All Rights Reserved
Template Modify by Creating Website Inspired Wordpress Hack
Proudly powered by Blogger